चतरा: चतरा-डोभी मुख्य पथ स्थित शेरेगड़ा के पास हाइवा (जेएच 02 बीएल 3774) ने एक बाईक सवार को चपेट में ले लिया. जिससे बाईक चालक कुंदा थाना क्षेत्र के बब्लू सिंह भोगता गंभीर रूप से घायल हो गया. बाईक क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना के बाद चालक हाइवा को छोड़ कर फरार हो गया. राहगीरो ने इसकी सूचना सदर पुलिस को दी. पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ वहां पहुंच कर घायल को उठा कर सदर अस्पताल लाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया. पुलिस ने हाइवा को जब्त कर थाना लाया.

