धनबाद-बोकारो मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में एक की मौत

Shashi Bhushan Kumar


धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर दिखा तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, तेलमोचो पुल के पास भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। विपरीत दिशा से आ रहे एक दस चक्का ट्रक और हुंडई क्रेटा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के दो टायर मौके पर ही टूटकर अलग हो गए, जबकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वही हादसे में कार सवार दो लोगों में से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है, वहीं कार में सवार अजय कुमार तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए,घायल व्यक्ति की पहचान बोकारो सेक्टर-9 के निवासी के रूप में की गई, उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही घटना के बाद सड़क पर अफरा तफरी मच गई।

Share This Article
शशी भूषण कुमार | पत्रकार (Journalist)- शशी भूषण कुमार 12+ वर्षों के अनुभव वाले पत्रकार हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में कार्य करते हुए वर्तमान में Live 7 TV.com में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में संपादकीय नेतृत्व और न्यूज़ प्लानिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे पिछले तीन वर्षों से झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग के गेस्ट फैकल्टी भी हैं। ग्रामीण पत्रकारिता पर शोध कार्य से जुड़े रहते हुए वे जमीनी और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment