युवाओं के भविष्य की चिंता हेमंत सरकार को नहीं : सुदेश महतो

Shashi Bhushan Kumar
मिलन समारोह में उपस्थित लोग साथ में सुदेश महतो

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि झारखंड में भ्रष्टाचार अब शिष्टाचार बन चुका है। जनता दरबार के नाम पर पिकनिक मना रही है सरकार। उन्होंने छात्रों–युवाओं से आह्वान किया कि नया झारखंड बनाने के लिए संघर्ष की तैयारी करें। महतो आज लातेहार नगर भवन में आयोजित मिलन समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा झारखंड के विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा।

मुख्य प्रवक्ता डॉ. देव शरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, जिलाध्यक्ष अमित पांडेय, ऋतुराज शाहदेव आदि ने भी मिलन समारोह को संबोधित किया।

इस मौके पर विभिन्न दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता आजसू पार्टी में शामिल हुए, जिसमें मुकेश यादव, नीरज यादव, श्रीकांत पासवान, पंकज प्रसाद, रितेश सिंह, उज्जवल गुप्ता, प्रभाष आनंद, प्रिंस ठाकुर, सोनू राणा, दिनेश यादव, प्रद्युम्न, मोनिका कुमारी, आंचल कुमारी, भारती, विनीता, चंचला, आरती आदि हैं।

इस अवसर पर विजय मेहता, हरीश कुमार, प्रताप सिंह, बिकेश शुक्ला, चंद्रशेखर सिंह ,वसीम खान, राकेश सिंह, प्रमिला देवी , रीमा देवी, अभिषेक राज, संजय मेहता, ऋतुराज सहदेव एवं दिलीप चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने की, धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक राज ने किया।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment