सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु नहीं बढ़ेगी, सरकार ने किया साफ इनकार

Shashi Bhushan Kumar

षष्ठम झारखण्ड विधान सभा के पंचम (बजट) सत्र, DAY- 4

राज्य सरकार ने विधानसभा में लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के तारांकित प्रश्न का उत्तर देते हुए स्पष्ट किया कि सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। सरकार की ओर से वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि प्राथमिकता शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है, इसलिए सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने पर विचार नहीं किया जा रहा।

उन्होंने यह भी बताया कि बाह्य स्रोत से नियोजित कर्मियों को सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। साथ ही, ऐसे पदों पर नियुक्ति में केवल झारखंड के स्थानीय निवासियों को अवसर मिलेगा और आरक्षण नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

जनार्दन पासवान ने छत्तीसगढ़ की तर्ज पर झारखंड में भी सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने की मांग रखी थी। इस पर मंत्री ने कहा कि प्रत्येक राज्य अपनी परिस्थितियों और आवश्यकताओं के अनुसार नीतिगत निर्णय लेता है। किसी अन्य राज्य की नीति को हूबहू अपनाना आवश्यक नहीं है।

TAGGED:
Share This Article
शशी भूषण कुमार | पत्रकार (Journalist)- शशी भूषण कुमार 12+ वर्षों के अनुभव वाले पत्रकार हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में कार्य करते हुए वर्तमान में Live 7 TV.com में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में संपादकीय नेतृत्व और न्यूज़ प्लानिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे पिछले तीन वर्षों से झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग के गेस्ट फैकल्टी भी हैं। ग्रामीण पत्रकारिता पर शोध कार्य से जुड़े रहते हुए वे जमीनी और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment