कल से प्रिंस चौक में शुरू होगा निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण, कराते कोच मनीष मिश्रा देंगे आत्मरक्षा की हुनर
सिमडेगा में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल कल, दिनांक 16 नवंबर 2025 (रविवार) से शुरू होने जा रही है। दुर्गा पूजा पंडाल, प्रिंस चौक में संध्या 3:00 बजे निःशुल्क आत्मरक्षा (Self Defence) प्रशिक्षण का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। पुलिस कराटे कोच मनीष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों को न केवल आत्मरक्षा तकनीकें सिखाएगा, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, जागरूकता और मानसिक मजबूती भी विकसित करेगा।
वर्तमान समय में आत्मरक्षा का ज्ञान बच्चों और महिलाओं दोनों के लिए आवश्यक होता जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य उन्हें किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में स्वयं की सुरक्षा करने के कौशल से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम आयोजकों का मानना है कि समाज में सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसी पहल बेहद कारगर सिद्ध हो सकती है।
कराटे कोच मनीष कुमार मिश्रा ने प्रशिक्षण को लेकर कहा, “आत्मरक्षा केवल तकनीक नहीं, बल्कि आत्मविश्वास की शक्ति है। यदि बच्चे और महिलाएँ स्वयं को सुरक्षित महसूस करेंगी, तो समाज स्वतः सुरक्षित बनेगा। मेरा लक्ष्य हर परिवार तक सुरक्षा का यह ज्ञान पहुँचाना है।”
उन्होंने अभिभावकों और नागरिकों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हों और अपने परिवार को इसका लाभ दिलाएँ।
आइए, एक सुरक्षित और जागरूक समाज की दिशा में मिलकर कदम बढ़ाएँ।


