गणतंत्र दिवस के अवसर पर विकास भवन में ध्वजारोहण, मुख्य अतिथि डीसी मंजूनाथ भजंत्री

Shashi Bhushan Kumar

रांची
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रांची के विकास भवन परिसर में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची के जिलाधिकारी (DC) मंजूनाथ भजंत्री ने हिस्सा लिया।

विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सौरभ भुवनिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

भुवनिया ने अपने संबोधन में कहा, “गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका की याद दिलाता है। आइए हम सब मिलकर झारखंड और भारत को और अधिक समृद्ध, समावेशी और विकसित बनाने के लिए संकल्पित रहें।”

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी रांची राजेश्वर नाथ आलोक, अपर समाहर्त्ता रांची रामनारायण सिंह और अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment