नई दिल्ली, LIVE 7 TV, कांग्रेस नेता नाना पटोले द्वारा चुनाव की तारीख पर सवाल उठाए जाने के बाद कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि संदेह होना स्वाभाविक है और अगर पहले के परिणाम आप देखेंगे तो जहां-जहां इनको गैप मिला है, वहां-वहां इनको एडवांटेज रहा है। इसलिए एक संदेह होता है। दूसरी बात तो ये कि मैच फिक्स है कि एक दिन पहले प्रधानमंत्री बंगाल में 16,800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करते हैं और उसके दूसरे दिन ही चुनाव आयोग तारीखों की घोषणा कर देता है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग सत्ताधारी दल की कठपुतली की तरह काम कर रही है। राज्यसभा चुनाव पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि हरियाणा में हमारा क्लीयर है। बिहार में भी जो यूपीए घटक है, हम एक अपेक्षा करते हैं कि वहां भी हमारे पक्ष में निर्णय होगा। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले टीवीके के एनडीए में शामिल होने की अटकलों पर सुखदेव भगत ने कहा कि मैं यह कहना चाहूंगा कि जिस तरह से विजय एक राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरे हैं और भाजपा की जो नीति रही है कि फूट डालो, परचेज करो, बहुत सारा पैसा दो, लेकिन भाजपा धर्म की राजनीति करती है। ऐसे में जो धर्मनिरपेक्षता या संविधान में विश्वास रखता है, वह भाजपा के साथ नहीं जाएगा। राहुल गांधी की ओर से कांशीराम को ‘भारत रत्न’ देने की मांग पर सुखदेव भगत ने कहा कि मैं समझता हूं कि राहुल गांधी ने जो बात कही है, वह सही संदर्भ में है। कांग्रेस की हमेशा से यह नीति रही है कि समाज के जो वर्ग मुख्यधारा से दूर हैं, जो शोषित और वंचित हैं, उन्हें मुख्यधारा में लाया जाए। हमारी योजनाएं भी इसी सोच के साथ चलाई जाती रही हैं।
सत्ताधारी दल की कठपुतली की तरह काम कर रहा चुनाव आयोग
शशी भूषण कुमार | पत्रकार (Journalist)- शशी भूषण कुमार 12+ वर्षों के अनुभव वाले पत्रकार हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में कार्य करते हुए वर्तमान में Live 7 TV.com में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में संपादकीय नेतृत्व और न्यूज़ प्लानिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
वे पिछले तीन वर्षों से झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग के गेस्ट फैकल्टी भी हैं।
ग्रामीण पत्रकारिता पर शोध कार्य से जुड़े रहते हुए वे जमीनी और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment
Leave a Comment

