डीपीएस रांची में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक एम्बुलेंस सेवा शुरू

Shashi Bhushan Kumar

दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेल टाउनशिप रांची ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसर में अत्याधुनिक एम्बुलेंस और आपातकालीन चिकित्सा सेवा की शुरुआत की है। स्कूल के 36 वर्षों के इतिहास में पहली बार यह सुविधा शुरू की गई है, जिसे एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार नई एम्बुलेंस आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, स्ट्रेचर और प्राथमिक उपचार सामग्री से सुसज्जित है। किसी भी आकस्मिक स्वास्थ्य स्थिति में छात्रों को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने के साथ जरूरत पड़ने पर सुरक्षित तरीके से अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. जया चौहान के नेतृत्व में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य स्कूल परिसर में सुरक्षित और जिम्मेदार शैक्षणिक वातावरण को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा देने का केंद्र नहीं, बल्कि ऐसा स्थान भी है जहां विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।

स्कूल प्रबंधन का कहना है कि यह कदम विद्यार्थियों के समग्र विकास और बेहतर देखभाल के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डीपीएस रांची भविष्य में भी छात्रों की सुरक्षा और कल्याण से जुड़ी ऐसी पहल जारी रखेगा।

Share This Article
शशी भूषण कुमार | पत्रकार (Journalist)- शशी भूषण कुमार 12+ वर्षों के अनुभव वाले पत्रकार हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में कार्य करते हुए वर्तमान में Live 7 TV.com में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में संपादकीय नेतृत्व और न्यूज़ प्लानिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे पिछले तीन वर्षों से झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग के गेस्ट फैकल्टी भी हैं। ग्रामीण पत्रकारिता पर शोध कार्य से जुड़े रहते हुए वे जमीनी और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment