सेव द गर्ल चाइल्ड अभियान के तहत सदर अस्पताल परिसर से निकला गया कैंडल मार्च

Shashi Bhushan Kumar

“सेव द गर्ल चाइल्ड” अभियान के तहत सिविल सर्जन रांची डॉ. प्रभात कुमार की अध्यक्षता में सदर अस्पताल परिसर से बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से संध्या फेरी निकाली गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

कैंडल मार्च में सिविल सर्जन रांची डॉ. प्रभात कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. अमरेश, राकेश राय सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी तथा एएनएम स्कूल की छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि बेटियां समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके सुरक्षित जन्म, बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और सम्मानजनक जीवन के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को लिंग समानता तथा बेटियों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लिंगानुपात में सुधार लाना, कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, बेटियों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा देना तथा समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।

बेटियों के संरक्षण, सम्मान और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “सेव द गर्ल चाइल्ड” अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में भी जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने सभी नागरिकों से बेटियों के महत्व को समझने तथा उन्हें समान अधिकार देने की अपील की।

Share This Article
शशी भूषण कुमार | पत्रकार (Journalist)- शशी भूषण कुमार 12+ वर्षों के अनुभव वाले पत्रकार हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में कार्य करते हुए वर्तमान में Live 7 TV.com में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में संपादकीय नेतृत्व और न्यूज़ प्लानिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे पिछले तीन वर्षों से झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग के गेस्ट फैकल्टी भी हैं। ग्रामीण पत्रकारिता पर शोध कार्य से जुड़े रहते हुए वे जमीनी और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment