घने कोहरे में दर्दनाक हादसा, बाइक जलकुंभी भरे गड्ढे में गिरी, युवक की डूबकर हुई मौत।

Shashi Bhushan Kumar

बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र स्थित गैस एजेंसी के पास करीब सुबह चार बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने करीब बीस फीट गहरे जलकुंभी भरे गड्ढे में जा गिरी।बाइक पर दो लोग सवार थे। हादसे के बाद पीछे बैठे 70 वर्षीय दरोगी प्रसाद यादव किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए और उनकी जान बच गई। लेकिन बाइक चालक 22 वर्षीय युवक गहरे पानी और जलकुंभी में फंसकर गया।सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन की टीम भी वहां पहुंच गई। ग्रामीणों और तैराकों की मदद से लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।मृतक की पहचान सलखुआ थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 3, स्वर्गीय राम कुमार के 22 वर्षीय इकलौते पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई है।वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

रिपोर्ट- विकाश कुमार

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment