बाइक से गिरकर बुजुर्ग महिला की हो गई मौत

Shashi Bhushan Kumar

चलती बाइक से गिरने पर एक बुजुर्ग महिला की अस्पताल में मौत हो गई। घटना बसनही थाना क्षेत्र के अगमा नहर के पास हुई।बताया जा रहा है कि अगमा गांव की 50 वर्षीय कोकिया देवी अपनी बेटी के घर पामा गांव से लौट रही थीं। रास्ते में गांव के ही दो युवक सूरज और सतीश बाइक से मिले और महिला को बैठाकर घर की ओर रवाना हुए। इसी दौरान अगमा नहर के समीप महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई।परिजनों का आरोप है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे, जिसके कारण महिला नीचे गिर गई। घायल महिला को तुरंत सदर अस्पताल सहरसा लाया गया, जहां इलाज के आज सुबह उनकी मौत हो गई।मौत के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment