सिमडेगा पहुंचे पर्यटकों का समूह, पर्यटन स्थलों का कर रहे भ्रमण

Ravikant Mishra

*सिमडेगा: लातेहार टूरिज्म के साथ एक पर्यटक समूह सिमडेगा पहुंचा है, जहां वे जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं। इस समूह में पॉली रानी बख्शी, अनुपम बख्शी , कैलाश घोष सहित अन्य लोग शामिल हैं। सभी पर्यटक सिमडेगा की प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और शांत वातावरण का अनुभव कर रहे हैं।*

_भ्रमण के दौरान पर्यटकों ने जिले के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का दौरा किया और यहां की भौगोलिक विशेषताओं, संस्कृति तथा स्थानीय जीवनशैली के बारे में जानकारी प्राप्त की। पर्यटकों ने बताया कि सिमडेगा का वातावरण स्वच्छ और आकर्षक है, जो उन्हें काफी पसंद आ रहा है।_

*जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। उपायुक्त कंचन सिंह के सौजन्य से पर्यटन गतिविधियों को गति देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि सिमडेगा को एक उभरते पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके।*

_इस पहल को आगे बढ़ाने में लातेहार टूरिज्म के समन्वयक गोविंद पाठक की भी सक्रिय भूमिका है। उनके नेतृत्व में लगातार पर्यटक समूहों को सिमडेगा लाया जा रहा है और यहां के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है। उनके प्रयासों से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है।_

स्थानीय स्तर पर भी इस पहल को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। पर्यटन के बढ़ने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही, सिमडेगा की पहचान एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Share This Article
BUREAU CHIEF
Follow:
*शीलं परमं भूषणम्*
Leave a Comment