बोकारो, गोमिया / LIVE -7 TV
झारखंड स्थापना दिवस के पच्चीस वर्ष पूरे होने पर पूरा झारखंड आज रजत जयंती समारोह मना रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को बोकारो जिले के गोमिया स्थित उच्च विद्यालय होसिर में गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम व विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान ने स्कूली बच्चों के साथ साइकिल रैली निकालकर उन्नतिशील झारखंड का संदेश दिया। साइकिल रैली होसिर स्कूल मैदान से शुरू होकर साड़म बाजार होते हुए तेनुघाट ऊपरी सड़क तक गया और पुनः वापस स्कूल मैदान पर आकर समापन हुआ। इस दौरान प्रदूषण मुक्त हरियाली झारखंड बनाने का भी संकल्प लिया गया। इस संबंध में बीडीओ, सीओ और विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि इस साइकिल रैली से हमे यह संदेश मिलती है कि जब बहुत जरुरी हो तभी हम वाहन का प्रयोग करें, अन्यथा रोजमर्रा में आने जाने के लिए साईकिल का ही उपयोग करें। ऐसा करने से न केवल हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि पर्यावरण भी प्रदूषण मुक्त रहता है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह खुशी का पल है कि आज झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं।इस अवसर पर सभी जगह रजत जयंती समारोह मनाया जा रहा है। कहा कि आज पूरे झारखंड में उन्नति का पहिया निरन्तर आगे बढ़ता जा रहा है। राज्य सरकार के द्वारा लोगो के लिए कई सारे कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है, जिसका लाभ जिला एवं प्रखंड प्रशासन के द्वारा योग्य लाभुकों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह संदेश “उन्नतिशील झारखंड” की ओर एक कदम है कि आज पूरे देश मे उन्नतिशील एवं विकसित राज्य की पहचान बन चुकी है।
मौके पर मुखिया सावित्री देवी, पंसस गीता देवी,विद्यालय के सचिव सुजीत प्रसाद, संतोष साव, प्रधानाध्यापक ललन प्रसाद, शिक्षक दानवीर राम,संजीव कुमार, हसमत अंसारी, विनोद महतो, पंचमलाल यादव,हारून अंसारी, पिंटू कुमार, शिक्षिका आरती प्रसाद, कल्याणी कुमारी, सेलिना पूर्ति,रूबी कुमारी, निकिता कुमारी, अंकित कुमार, प्रीतम प्रसाद, बेबी कुमारी आदि मौजूद थे।

