फिल्म राजा  का पहला गाना ‘चुम्मा चुम्मा’ रिलीज

Live 7 Desk

मुंबई, 09 अक्टूबर (लाइव 7) टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले बनी निर्माता पराग पाटिल और आर. आर. प्रिंस की फिल्म राजा  का पहला ‘चुम्मा चुम्मा’ रिलीज हो गया है।

गाना चुम्मा चुम्मा सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल के साथ साथ सभी लीडिंग म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप्स पर रिलीज किया गया है। इस गाने के जरिए पहली बार अभिनेत्री आकांक्षा पुरी भोजपुरी स्क्रीन पर धमाकेदार एंट्री कर रही हैं। गाने में खेसारीलाल यादव और आकांक्षा पुरी की केमिस्ट्री है।

‘चुम्मा चुम्मा’ गाने के निर्देशक   कटोच (जेनिथ) हैं, जिन्होंने कहा कि मैंने इस गाने बड़ा बनाने की बहुत कोशिश की है। हमने इस गाने के जरिए खेसारीलाल यादव के उस स्टारडम को दिखाने की कोशिश की है, जो वे वाकई रियल लाइफ में भी डिजर्व करते हैं। हमने खेसारीलाल यादव के कद के अनुसार बड़ा बनाने की कोशिश की। और अच्छे एवं मॉर्डन तरीके से शूट किया। इसमें गाने के कोरियोग्राफर का भी खूब साथ मिला। इस गाने की एनर्जी नेक्स्ट लेवल है। खेसारीलाल यादव और आकांक्षा पुरी ने उस लेवल को मेंटेन रखा है। इस गाने में मॉर्डन एरा के साउंड और विजुअल भोजपुरी गानों की हाइट बढ़ाने वाले हैं। यह गाना भोजपुरी के दर्शकों को अलग अनुभव कराएगा। इस गाने को हमने क्लासी बनाने की पूरी कोशिश की है, जो आप इसमें देख सकते हैं। एक लाइन में कहूं तो यह गाना बॉलीवुड के ट्रेंडिंग गानों के पैरलल है।

भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहली एंट्री को लेकर उत्साहित आकांक्षा पुरी ने बताया, यह मेरे लिए एक बेहद रोमांचक अनुभव रहा। भोजपुरी इंडस्ट्री में यह मेरा पहला गाना है और मुझे दर्शकों से जो प्यार मिल रहा है, उसके लिए मैं बहुत खुश हूं। ‘चुम्मा चुम्मा’ गाने को खेसारीलाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के गीतकार पिंकू बाबा और संगीतकार   विनायक हैं। फिल्म राजा  का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। गाने की कोरियोग्राफी गीता टम्टा (जेनिथ) द्वारा की गई है और डीओपी राहुल यादव हैं। संपादन का काम आनंद कुमार (संटू) ने किया है। एसोसिएट डीओपी प्रियांशु वत्स हैं, जीएफएक्स का काम   विश्वकर्मा ने किया है, और डीआई का काम रोहित सिंह और अमित सिंह ने किया है।

 

लाइव 7

Share This Article
Leave a comment