मणिरत्नम की फिल्म में फिर से काम करेंगे रजनीकांत

Live 7 Desk

मुंबई, 07 अक्टूबर (लाइव 7) दक्षिण भारतीय फिल्मों के महनायक रजनीकांत, सुप्रसिद्ध फिल्मकार मणिरत्नम के साथ फिर से काम करते नजर आ सकते हैं।
रजनीकांत ने वर्ष 1991 में प्रदर्शित मणिरत्नम निर्देशित फिल्म थलपति में काम किया था। इस फिल्म में ममूटी, अरविंद स्वामी, अमरीश पुरी, श्रीविद्या, भानुप्रिया और शोभना ने भी अहम भूमिका निभायी थी। फिल्म की कहानी महाभारत के कर्ण और दुर्योधन की दोस्ती से प्रेरित थी। इस फिल्म में रजनीकांत ने कर्ण से प्रेरित सूर्य की भूमिका निभाई थी जबकि ममूटी ने दुर्योधन से प्रेरित देवराज की भूमिका निभाई थी।चर्चा है कि रजनीकांत 33 साल के बाद फिर से मणिरत्नम की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं।
रजनीकांत के जन्मदिन 12 दिसंबर को इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।मणिरत्नम इन दिनों कमल हासन के साथ ‘ठग लाइफ’ की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं रजनीकांत अपनी फिल्म ‘वेट्टैयन’ की रिलीज के लिए तैयार हैं, जो 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
 
लाइव 7

Share This Article
Leave a comment