खेसारीलाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म राजा  का फर्स्ट लुक रिलीज

Live 7 Desk

मुंबई, 04 अक्टूबर (लाइव 7) भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार खेसारीलाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म राजा  का फर्स्ट लुक आज रिलीज कर दिया गया है।

खेसारीलाल यादव ने कहा कि वे हमेशा अपने प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के आभारी हैं और उनका प्रयास है कि वे अपने काम से सभी को मनोरंजन प्रदान करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि भोजपुरी सिनेमा को बेहतर बनाने में सभी का सहयोग मिले। उन्होंने कहा कि फिल्म राजा  उनके करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक है, जिसमें उन्हें एक चुनौतीपूर्ण और अनोखा किरदार निभाने का मौका मिला है।

फिल्म राजा  के निर्देशक पराग पाटिल ने कहा कि, खेसारीलाल यादव जी से इतने सारे किरदार पर काम करवाना मेरे लिए एक चैलेंज था, जिसमें मुझे बेहद मजा आया। अब उम्मीद है कि जब फिल्म थिएटर में आएगी, तब दर्शकों को भी खूब मजा आयेगा।

फिल्म राजा  टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले बनाई जा रही है।इस फिल्म में खेसारीलाल यादव के साथ आर्य बब्बर, राहुल शर्मा, सोनिका गौड़ा, सपना चौहान,के के गोस्वामी,विनोद मिश्रा,  महानंद,सुबोध सेठ,वीणा पाण्डेय, निशा तिवारी,अमित शुक्ला, और   पांडे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फ़िल्म के निर्माता पराग पाटिल और आर आर प्रिंस है।फिल्म की शूटिंग अयोध्या के वास्तविक स्थानों पर की गई है। फिल्म के लेखक अरविंद तिवारी हैं, जबकि डीओपी आर.आर. प्रिंस और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी का है।इस फ़िल्म के सभी गाने सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल के साथ-साथ सभी लीडिंग म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे।

 

लाइव 7

Share This Article
Leave a comment