खुशी कक्कड़ और काजल त्रिपाठी का लोकगीत ‘हंस के करेजवा काढ़ लेला’ रिलीज

Live 7 Desk

मुंबई, 27 अगस्त (लाइव 7) गायिका खुशी कक्कड़ और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी का लोकगीत ‘हंस के करेजवा काढ़ लेला’ रिलीज हो गया है।

‘हंस के करेजवा काढ़ लेला’ गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।इस गीत के वीडियो में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी का पति कुर्ता पहने हुए अपने सिर का बाल संवार रहा है और शीशे में अपनों आपको निहारते हुए मंद मंद मुस्कुरा रहा है। जब वह आंखों पर चश्मा लगाता है तो काजल उसके लुक को देखकर मोहित हो जाती हैं।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘हंस के करेजवा काढ़ लेला’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को खुशी कक्कड़ ने में गाया है। इसके वीडियो में काजल त्रिपाठी हैं।इस गाने को   सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, डीओपी संतोष यादव, नवीन, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

 

लाइव 7

Share This Article
Leave a comment