मनसुख मांडविया ने पदक जीतने वाले भारोत्तोलकों को नकद पुरस्कारों से किया सम्मानित

Live 7 Desk

नयी दिल्ली, 03 अगस्त (लाइव 7) युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन की सराहना की। भारतीय वेटलिफ्टरों ने 11 वेट कैटेगरी में हिस्सा लिया और आठ मेडल जीते – एक गोल्ड, छह सिल्वर और एक ब्रॉन्ज़। भारतीय दल ने कई कॉमनवेल्थ गेम्स और कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड बनाए, साथ ही कई खिलाड़ियों ने अपना अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन (पर्सनल-बेस्ट लिफ्ट) भी किया।

Share This Article
Leave a Comment