मोदी सरकार का काउंटडाउन शुरु हो चुका है: अखिलेश

Live 7 Desk

आजमगढ़ 25 जुलाई (लाइव 7) समाजवादी पाटी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों की जीत बताते हुये कहा कि सत्ता के अहंकार में डूबी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीति राष्टीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का काउंटडाउन अब शुरू हो चुका है।
देश और प्रदेश की जनता इस तानाशाही से पूरी तरह ऊब चुकी है।
पूर्व विधायक आलम बदी आजमी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे सपा सुप्रीमो ने पत्रकारों से बातचीत में न सिर्फ भाजपा सरकार को घेरा, बल्कि जेल में बंद बाहुबली रमाकांत यादव से लेकर आजम खान के मुद्दों पर सरकार की नीतियों को जम कर आलोचना की।

Share This Article
Leave a Comment