ग्लासगो, 10 जुलाई (लाइव 7) स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से दो अगस्त तक होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कुल 124 भारतीय एथलीट आठ ‘एबल-बॉडी’ (सामान्य शारीरिक क्षमता वाले) और पांच पैरा-स्पोर्ट्स स्पर्धाओं में पदक के लिए मुकाबला करेंगे। ये मुकाबले स्कॉटलैंड के चार अलग-अलग जगहों पर आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के ‘एबल-बॉडी’ एथलीट एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, भारोत्तोलन, जूडो, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, ट्रैक साइक्लिंग, लॉन बॉल्स और तैराकी में हिस्सा लेंगे। इस बीच, भारत के पैरा-एथलीट पैरा-एथलेटिक्स, 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल, पैरा-पावरलिफ्टिंग, पैरा-स्विमिंग और पैरा-ट्रैक साइक्लिंग में हिस्सा लेंगे।

