हमें खेल को बेहतर ढ़ंग से समझने की जरुरत है : गौतम गंभीर

Live 7 Desk

नाटिंघम, 08 जुलाई (लाइव 7) इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत के मात्र 76 रन पर ऑल-आउट होने और लगातार चौथी टी-20 हार के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि हमे खेल को बेहतर ढंग से समझने की जरूरत है। मेच के बाद पत्रकारों से बातचीत में गंभीर ने कहा, “मुझे लगता है कि हमने बस अच्छा नहीं खेला।केवल चार मैचों के बाद आप खराब टीम नहीं बन जाते। कभी-कभी, अगर विरोधी टीम आपसे बेहतर खेलती है… तो कभी-कभी आप हालात को ठीक से नहीं समझ पाते या हालात का सही अंदाज़ा नहीं लगा पाते। खेल को समझना भी उतना ही जरूरी है। आयरलैंड के बाद से हमने ऐसा नहीं किया है।”

Share This Article
Leave a Comment