प्रयागराज में युवकों की सूझबूझ से रेल हादसा टला

Live 7 Desk

प्रयागराज, 7 जुलाई (लाइव 7) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार देर शाम दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के डीएफसी अपलाइन पर एक बड़ा हादसा टल गया। करछना क्षेत्र के हरदुआ  पुर गांव के सामने रेलवे ट्रैक की पटरी गर्मी के कारण टूट गई थी। दो स्थानीय युवकों की सूझबूझ से एक ट्रेन को समय रहते रोक लिया गया। यह घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र में हुई। मालगाड़ी गुजरते समय तेज आवाज सुनकर पास के रहने वाले सुनील कुमार शर्मा रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि पटरी में लगी स्लीपर क्लिप टूटकर दूर जा गिरी थीं, जिससे पटरी क्षतिग्रस्त हो गई थी।कुछ ही देर में सुनील के साथी सुरेश भी मौके पर आ गए। दोनों युवकों ने तत्काल लाल रुमाल लेकर पटरी पर खड़े होकर आने वाली ट्रेन को क्षतिग्रस्त स्थान पर पहुंचने से पहले ही इशारा देकर रोक दिया। उनकी त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

Share This Article
Leave a Comment