नयी दिल्ली 17 जून (लाइव 7) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को फ्रांस के शहर एवियन में बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय लाइव 7 के दौरान खाड़ी क्षेत्र में विभिन्न व्यापारिक जहाजों पर कार्यरत भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया और उम्मीद जतायी कि ईरान-अमेरिका समझौते में नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जायेगी। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात 16 महीने के बाद जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर हुई है।

