तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी पर हुआ हमला

Live 7 Desk

हुगली 31 मई (लाइव 7) पश्चिम बंगाल में हुगली में रविवार को एक प्रदर्शन के दौरान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला किया गया। इससे श्री बनर्जी सड़क पर ही गिर पड़े हालांकि उनको ज्यादा चोट नहीं आयी। वह अपनी पार्टी के सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले पर नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए चंडीतला थाने में एक ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। वह नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे, जैसे ही उनको पुलिस ने रोका तभी किसी ने उनके सिर पर पीछे से वार कर दिया जिससे वे दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर पड़े।

Share This Article
Leave a Comment