नयी दिल्ली ,24 मई (लाइव 7) अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने ट्रंप सरकार की नयी वीजा नीति का बचाव करते हुए कहा है कि अमेरिका में आव्रजन नीति सुधार और आधुनिकीकरण के दौर से गुजर रही है और यह केवल भारतीयों के लिए नहीं बल्कि दुनिया भर के लिए है। इसे केवल भारत के संदर्भ में नहीं देखा जाना चाहिए।पाकिस्तान सरकार और वहां की सेना के साथ अमेरिकी संबंधों पर उन्होंने साफ कहा कि इन्हें भारत के साथ संबंधों की कीमत के संदर्भ में नहीं देखा जाना चाहिए।

