नयी दिल्ली 29 अप्रैल (लाइव 7) पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन वाले राजग तथा तमिलनाडु में द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन की सत्ता बरकरार रहने , केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की एक दशक बाद स्पष्ट जीत जबकि पश्चिम बंगाल में भाजपा को मामूली बढत के साथ जीत का अनुमान व्यक्त किया गया है। असम विधानसभा की कुल 126 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग की सत्ता के बरकरार रहने के स्पष्ट अनुमान व्यक्त किये गये हैं।

