काशी मे मोदी के प्रस्तावित रोड शो को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां

Live 7 Desk

वाराणसी, 26 अप्रैल (लाइव 7) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र काशी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान उनका भव्य रोड शो भी प्रस्तावित है, जिसकी तैयारियां प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी की ओर से तेज कर दी गई हैं। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को बरेका मैदान में 6,000 करोड़ रुपये से अधिक की 100 से ज्यादा परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वह 40,000 से अधिक महिलाओं को भी संबोधित करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बरेका से निकलकर मंडुआडीह, लहरतारा होते हुए पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वहां से लहुराबीर, मैदागिन होते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का पूजन-अर्चन करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment