रांची में होमगार्ड अभ्यर्थियों का गुस्सा,5 महीने बाद भी रिजल्ट नहीं

Shashi Bhushan Kumar

जिला में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का परिणाम अब तक जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों में गहरा आक्रोश है। उल्लेखनीय है कि इस बहाली की शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 नवम्बर 2025 से 9 दिसम्बर 2025 तक आयोजित की गई थी, लेकिन लगभग पाँच माह बीत जाने के बावजूद भी परिणाम प्रकाशित नहीं किया गया है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि सामान्यतः इस प्रकार की परीक्षाओं के परिणाम शीघ्र घोषित कर दिए जाते हैं, लेकिन राँची जिला में अनावश्यक देरी के कारण हजारों युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। इससे अभ्यर्थियों में निराशा और असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है।

इसी मुद्दे को लेकर छात्र नेता बबलू महतो के नेतृत्व में राँची जिला के विभिन्न प्रखंडों से आए होमगार्ड अभ्यर्थियों ने राजभवन एवं उपायुक्त (DC) कार्यालय, राँची में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने राज्यपाल से हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द परिणाम प्रकाशित कराने की मांग की।

बबलू महतो ने कहा :
“हम सभी अभ्यर्थी लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार कर हैं। प्रशासन की लापरवाही के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। यदि शीघ्र ही परिणाम जारी नहीं किया गया, तो हम सभी अभ्यर्थी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।”

अभ्यर्थियों ने राज्यपाल महोदय से आग्रह किया है कि संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देकर राँची जिला होमगार्ड बहाली का परिणाम जल्द जारी कराया जाए, ताकि युवाओं को न्याय मिल सके।

Share This Article
शशी भूषण कुमार | पत्रकार (Journalist)- शशी भूषण कुमार 12+ वर्षों के अनुभव वाले पत्रकार हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में कार्य करते हुए वर्तमान में Live 7 TV.com में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में संपादकीय नेतृत्व और न्यूज़ प्लानिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे पिछले तीन वर्षों से झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग के गेस्ट फैकल्टी भी हैं। ग्रामीण पत्रकारिता पर शोध कार्य से जुड़े रहते हुए वे जमीनी और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment