दिल्ली देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लोकार्पण करने पहुंचे मोदी का पुष्पवर्षा से स्वागत

Live 7 Desk

सहारनपुर, 14 अप्रैल (लाइव 7) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंगलवार को दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के अवसर पर सहारनपुर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान रोड शो में बड़ी संख्या में लोग उमड़े और मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से गणेशपुर- पुर स्थित सभा स्थल के निकट बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचे, जहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, राज्यमंत्री जसवंत सैनी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

Share This Article
Leave a Comment