नयी दिल्ली, 29 मार्च (लाइव 7) ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने रविवार को चेतावनी दी कि अगर 30 मार्च दोपहर 12 बजे तक अमेरिका और इजरायल ईरान के शिक्षण संस्थानों पर हुई बमबारी की निंदा नहीं करते हैं, तो वे पश्चिम एशिया में अमेरिकी और इजरायली विश्वविद्यालयों पर जवाबी हमले करेंगे।
ईरानी अधिकारियों ने मार्च महीने में विश्वविद्यालय और कई शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों पर अमेरिकी-इजरायली हमलों की जानकारी दी है, जिसमें 28 मार्च को तेहरान में साइंस एंड टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय पर हुआ हमला भी शामिल है। ईरानी मीडिया ने बताया कि वैज्ञानिक और अनुसंधान के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है और कम से कम पांच लोग मारे गए हैं।

