जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा: 6 गिरफ्तार, 2 करोड़ से अधिक की ठगी का पर्दाफाश

Shashi Bhushan Kumar


जामताड़ा पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के पदमडीह गांव के पास जंगल में विशेष टीम ने छापेमारी की।

उज्जवल कुमार शाही (गिरोह का सरगना),राजेंद्र मंडल, राज किशोर शाही,अजीत कुमार मंडल,अमित कुमार शाही,कुंदन कुमार मंडल

पुलिस ने इनसे 13 मोबाइल फोन, 18 सिम कार्ड, चार मोटरसाइकिलें और एक लैपटॉप बरामद किए। एसपी मेहता ने बताया कि उज्जवल कुमार शाही ने गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर चस्पा करके लोगों को फॉर्म भरवाया और उनके खातों से 2 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की।

सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड लेकर गहन पूछताछ करेगी, जिससे इस मामले में और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Share This Article
शशी भूषण कुमार | पत्रकार (Journalist)- शशी भूषण कुमार 12+ वर्षों के अनुभव वाले पत्रकार हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में कार्य करते हुए वर्तमान में Live 7 TV.com में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में संपादकीय नेतृत्व और न्यूज़ प्लानिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे पिछले तीन वर्षों से झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग के गेस्ट फैकल्टी भी हैं। ग्रामीण पत्रकारिता पर शोध कार्य से जुड़े रहते हुए वे जमीनी और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment