RANCHI
राजधानी रांची के पुराना विधानसभा मैदान में क्षत्रिय गौरव एकता समागम 2026 का आयोजन गौरव एकता मंच ने किया.जिसमें देश के कई जाने माने हस्ती शामिल हुए. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बृजभूषण शरण सिंह शामिल हुए. इनके अलावा पूर्व सांसद,पूर्व मंत्री समेत कई अलग अलग क्षेत्र में देश की सेवा कर रहे लोगों ने भी अपनी उपसतिथि दर्ज कराई. कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज ने एक जुटता और देश सेवा पर फोकस किया.
कार्यक्रम में बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज सभी को एक साथ लेकर चलने वाला समाज है.कभी भी किसी की जात को लेकर टिप्पणी करने से बचने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज का दब दबा था दबदबा है और दबदबा रहेगा. बस किसी दूसरे के बारे में आलोचना करने से बेहतर है कि अपनी कमी को देखने की जरूरत है. क्षत्रिय समाज का इतिहास इतना गौरवशाली है कि हमारा इतिहास लिखने वाले ही अमर हो गए. क्षत्रिय समाज को बाट कर कमजोर करने की कोशिश की गई है. लेकिन एक बात याद रखने की जरूरत है. एक रहेंगे नेक रहेंगे.
वहीं कार्यक्रम के संयोजक प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रिय गौरव एकता समागम में झारखंड के साथ देश के दिग्गज शामिल हुए. उन्होंने कहा कि समाज में एक संदेश देने की कोशिश है कि एक साथ रहे. तभी मजबूती के साथ समाज बढ़ पाएगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में इतने बड़ी संख्या में क्षत्रिय का जुटान नहीं हुआ था. लेकिन अब एक मंच पर जब आए है तो अपने हक और अधिकार की बात करेंगे. जो नजर अंदाज करेगा उसे समाज सबक दिखाएगा. उन्होंने कहा कि अभी शुरुआत है धीरे धीरे देश के सभी क्षत्रिय एक मंच पर होंगे. और देश के साथ समाज आगे बढ़ेगा.

