झारखंड के 18.8 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, भाजपा ने जताया स्वागत

Shashi Bhushan Kumar

केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के किसानों को 22वीं किस्त की राशि जारी कर दी गई है। इस किस्त के अंतर्गत देश के लगभग 9.32 करोड़ किसानों के खातों में सहायता राशि भेजी गई, जिसमें झारखंड के करीब 18.8 लाख किसान भी शामिल हैं।

इस पहल का स्वागत करते हुए प्रदेश भाजपा ने कहा कि यह योजना किसानों को आर्थिक मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गांव, गरीब और किसान के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष तीन किस्तों में कुल 6000 रुपये की सहायता दी जाती है, जिससे उन्हें खेती से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहूलियत मिलती है।

उन्होंने कहा कि समय पर मिलने वाली यह आर्थिक सहायता किसानों को खाद, बीज और कीटनाशक जैसी जरूरी सामग्री खरीदने में मदद करती है, जिससे उन्हें उधार या कर्ज लेने की जरूरत कम पड़ती है और खेती के कार्यों में भी सुविधा होती है।

प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल किसानों के हित में लगातार सकारात्मक बदलाव ला रही है।

Share This Article
शशी भूषण कुमार | पत्रकार (Journalist)- शशी भूषण कुमार 12+ वर्षों के अनुभव वाले पत्रकार हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में कार्य करते हुए वर्तमान में Live 7 TV.com में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में संपादकीय नेतृत्व और न्यूज़ प्लानिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे पिछले तीन वर्षों से झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग के गेस्ट फैकल्टी भी हैं। ग्रामीण पत्रकारिता पर शोध कार्य से जुड़े रहते हुए वे जमीनी और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment