भारतीय जहाजों को होर्मुज से सुरक्षित निकलने का जल्द मिलेगा रास्ता: ईरानी राजदूत

Live 7 Desk

नयी दिल्ली 13 मार्च (लाइव 7) पश्चिम एशिया संकट के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे भारतीय जहाजों को जल्द ही ईरान की ओर से सुरक्षित निकलने का रास्ता मिलने के संकेत मिले हैं। भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने शुक्रवार को संवाददाताओं के इस सवाल पर कि क्या ईरान भारतीय जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकलने का रास्ता देगा, उन्होंने कहा कि इस बारे में जल्द ही अच्छी खबर मिलेगी। उन्होंने कहा ,” हां , क्योंकि भारत हमारा मित्र देश है। आपको दो तीन घंटे में ही पता चल जायेगा। हमारा मानना है कि ईरान और भारत के इस क्षेत्र में समान हित हैं।

Share This Article
Leave a Comment