भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार जीता टी-20 विश्वकप का खिताब

Live 7 Desk

अहमदाबाद, 08 मार्च (लाइव 7) संजू सैमसन (89), इशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों के बाद जसप्रीत बुमराह (चार विकेट) और अक्षर पटेल ( तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को टी-20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। भारत लगातार दूसरी बार टी-20 विश्वकप खिताब जीतने वाली टीम बन गई है। जसप्रीत बुमराह को ‘प्लयेर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला। वहीं संजू सैमसन को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ से नवाजा गया।

Share This Article
Leave a Comment