रांची में कांग्रेस का दायरा बढ़ा, कई कार्यकर्ताओं ने थामा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दामन

Shashi Bhushan Kumar

केशव महतो कमलेश की उपस्थिति में कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम उनके आवासीय कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर मंगल सिंह हाँसदा, गोवर्धन गागराई और पांगेला गागराई ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा में विश्वास जताते हुए औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ली।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से समाज के सभी वर्गों के अधिकार, सम्मान और विकास के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और जनहित से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की लड़ाई और प्रभावी होगी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगबंधु महतो, खूँटपानी प्रखंड अध्यक्ष सकरी डोंगो, ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष हरिचरण कुम्हार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवसदस्यों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

इस संबंध में जानकारी सतीश पौल मुंजनी, चेयरमैन, मीडिया विभाग, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दी।

Share This Article
शशी भूषण कुमार | पत्रकार (Journalist)- शशी भूषण कुमार 12+ वर्षों के अनुभव वाले पत्रकार हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में कार्य करते हुए वर्तमान में Live 7 TV.com में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में संपादकीय नेतृत्व और न्यूज़ प्लानिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे पिछले तीन वर्षों से झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग के गेस्ट फैकल्टी भी हैं। ग्रामीण पत्रकारिता पर शोध कार्य से जुड़े रहते हुए वे जमीनी और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment