वाशिंगटन/नयी दिल्ली, 06 मार्च (लाइव 7) अमेरिकी ट्रंप प्रशासन ने विशेष रूप से भारत के लिए अपने प्रतिबंधों में ढील देते हुए उसे 30 दिन तक रूस से कच्चा तेल और पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने की छूट दी है हालांकि यह छूट समुद्र में तेल वाहक जहाजों में पहले से लदे तेल के लिए ही है।अमेरिका ने किसी भी देश के रूस से कच्चा तेल और दूसरे पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने पर एकतरफा प्रतिबंध लगाया हुआ है। उसका कहना था कि रूस कच्चे तेल की बिक्री से प्राप्त पैसे का इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के वित्त पोषण के लिए कर रहा है।

