वॉशिंगटन/मैड्रिड, 04 मार्च (लाइव 7) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पेन को चेतावनी दी है कि यदि उसने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान के लिए अपने सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं दी तो अमेरिका स्पेन के साथ सभी व्यापारिक संबंध समाप्त कर सकता है।
श्री ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि स्पेन का रवैया ‘बहुत खराब’ रहा है और अमेरिका उसके साथ व्यापार बंद करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने कहा, “हम स्पेन के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहते।”
ट्रंप ने सैन्य अड्डे तक पहुंच को लेकर स्पेन के साथ व्यापार रोकने की दी धमकी
Leave a Comment
Leave a Comment

