Ranchi नगर निगम चुनाव 2026: 53 में से 32 वार्डों में महिलाओं की जीत

Shashi Bhushan Kumar

नगर निगम चुनाव 2026 के नतीजों में महिलाओं की मजबूत भागीदारी देखने को मिली है। कुल 53 वार्डों में से 32 वार्डों में महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि 21 वार्डों में पुरुष उम्मीदवार विजयी रहे। परिणामों ने यह संकेत दिया है कि शहर की स्थानीय राजनीति में महिलाओं की भूमिका लगातार सशक्त होती जा रही है।

कई वार्डों में महिला उम्मीदवारों ने स्पष्ट बढ़त के साथ जीत हासिल की, वहीं कुछ जगह मुकाबला बेहद करीबी रहा। वार्ड 38 में जीत का अंतर महज 26 वोट रहा। इसी तरह वार्ड 33 में 74 वोट, वार्ड 14 में 96 वोट और वार्ड 2 में 97 वोट के अंतर से परिणाम तय हुए। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि कई वार्डों में अंतिम क्षण तक कड़ा मुकाबला बना रहा।

इन नतीजों के साथ नई नगर परिषद में महिलाओं की भागीदारी निर्णायक मानी जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले कार्यकाल में निगम की नीतियों और निर्णयों में महिलाओं की भूमिका और अधिक प्रभावी हो सकती है।

Share This Article
शशी भूषण कुमार | पत्रकार (Journalist)- शशी भूषण कुमार 12+ वर्षों के अनुभव वाले पत्रकार हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में कार्य करते हुए वर्तमान में Live 7 TV.com में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में संपादकीय नेतृत्व और न्यूज़ प्लानिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे पिछले तीन वर्षों से झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग के गेस्ट फैकल्टी भी हैं। ग्रामीण पत्रकारिता पर शोध कार्य से जुड़े रहते हुए वे जमीनी और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment