JAMTADA
नगरपालिका निर्वाचन 2026 के तहत मिहिजाम नगर परिषद और जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में नामांकन प्रक्रिया जोर पकड़ती जा रही है। जिला जनसंपर्क कार्यालय, जामताड़ा से जारी विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को बड़ी संख्या में संभावित उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र खरीदे।
मिहिजाम नगर परिषद
मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को दो नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई। सोनी कुमारी और जयश्री देवी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फॉर्म खरीदे। अब तक इस पद के लिए कुल सात नामांकन प्रपत्र बिक चुके हैं, हालांकि शुक्रवार को किसी भी प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया।
वार्ड पार्षद पद के लिए शुक्रवार को 13 नामांकन प्रपत्र खरीदे गए। इनमें डौली फौजदार, आरती सिन्हा, आशा देवी, रूबली मुर्मू, महेंद्र प्रसाद, राहुल कुमार शर्मा, दीपक कुमार, आलोक मिस्त्री, बबीता देवी, शिखा कुमारी, शांति देवी, जया कुमारी दास और टीना शाह शामिल हैं। अब तक वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 39 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हो चुकी है।
इसी दिन मिहिजाम नगर परिषद के दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड संख्या 02 से सलिल रमण और वार्ड संख्या 05 से रूबी विनायक ने अपना पर्चा जमा किया।
जामताड़ा नगर पंचायत
जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को पांच नामांकन प्रपत्र बिके। बबीता झा, मुक्ता मंडल, लवली दुबे, चमेली देवी और रीना कुमारी ने अध्यक्ष पद के लिए फॉर्म खरीदे। अब तक यहां अध्यक्ष पद के लिए कुल छह नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हो चुकी है, लेकिन शुक्रवार को किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
वार्ड पार्षद पद के लिए शुक्रवार को 15 नामांकन प्रपत्र खरीदे गए। इनमें संगीता दास, उत्तम कुमार रवानी, सरस्वती देवी, ज्योत्सना देवी, वरुण दास, संतोष मुखर्जी, जयंती दत्त, शोभना चंद्र, राजेश कुमार मंडल, शिखारानी मंडल, मधुसुदन मंडल, सुनिका कुमारी, अंजू, सीमा ब्लेक और फ्रेकलिन ब्लेक शामिल हैं। अब तक वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 33 नामांकन प्रपत्र बिक चुके हैं। शुक्रवार को किसी भी वार्ड पार्षद प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
प्रशासन का अनुमान है कि आने वाले दिनों में नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

