रांची नगर निगम ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित किया फ्रेंडली क्रिकेट मैच, टीम डी बनी विजेता

Shashi Bhushan Kumar


गणतंत्र दिवस के अवसर पर रांची नगर निगम ने जयपाल सिंह स्टेडियम में एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया। इस खेल आयोजन में नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी उत्साहपूर्वक भाग लिए और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

मैच के दौरान खिलाड़ियों में आपसी सौहार्द, टीम वर्क और खेल भावना की झलक देखने को मिली। इस आयोजन का उद्देश्य नगर निगम के कर्मचारियों के बीच समन्वय बढ़ाना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाना था।

मैच के परिणाम में बेस्ट बैटसमैन का पुरस्कार चन्द्रदीप कुमार को और बेस्ट बौलर का पुरस्कार राहुल कुमार को दिया गया। टीम डी ने विजेता का खिताब जीता, जबकि टीम ए उपविजेता रही।

मैच का संचालन दो अंपायरों द्वारा किया गया — एक अंपायर जेएससीए से और दूसरे अंपायर नैयर नवाज़ (आरएमसी) से थे।नगर निगम अधिकारियों ने इस कार्यक्रम को कर्मचारियों के बीच सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ाने वाला बताया।

Share This Article
Digital Head,Live-7, Committed to impactful journalism, Shashi Bhushan Kumar continues to bring meaningful narratives to the public with diligence and passion. Active Journalist since 2012.
Leave a Comment