रांची की नन्ही प्रतिभा हर्षिका कुमारी का अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन

Ravikant Mishra

रांची : डिवाइन पब्लिक स्कूल, रांची की कक्षा 2 की छात्रा हर्षिका कुमारी ने इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा घोषित परिणामों में हर्षिका ने अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हर्षिका ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 83.91 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया। क्षेत्रीय स्तर पर उन्होंने 670वीं तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 908वीं रैंक प्राप्त कर अपनी गणितीय प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उन्हें गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस, सहभागिता प्रमाणपत्र और स्टूडेंट प्रोग्रेस रिपोर्ट से सम्मानित किया जाएगा।

हर्षिका की सफलता से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने कहा कि कम उम्र में गणित में ऐसी तार्किक समझ उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। हर्षिका के पिता सुधीर मण्डल, जो रांची विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं, ने बेटी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि वह शिक्षा और कला के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है।

Share This Article
BUREAU CHIEF
Follow:
*शीलं परमं भूषणम्*
Leave a Comment