केंद्र सरकार के नक्सल मुक्त अभियान का परिणाम है सारंडा ऑपरेशन: आदित्य साहू

Shashi Bhushan Kumar

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने सारंडा क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए बड़े नक्सल विरोधी अभियान को केंद्र सरकार के नक्सल मुक्त भारत मिशन की बड़ी सफलता बताया है। उन्होंने इस ऑपरेशन में बिना किसी हताहत के बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराने को सुरक्षा बलों की उल्लेखनीय उपलब्धि करार दिया।

साहू ने कहा कि यह अभियान भारत के गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प और केंद्र सरकार द्वारा मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त बनाने के अभियान का प्रत्यक्ष परिणाम है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि नक्सलवादी हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकती। विकास के लिए शांति, सुरक्षा और सुशासन ही एकमात्र रास्ता है।

आदित्य साहू ने नक्सल आंदोलन से जुड़े लोगों से हिंसा का मार्ग छोड़कर शांति और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मुख्यधारा में लौटने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नक्सल मुक्त भारत के लक्ष्य के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सुरक्षा बलों के साथ हर स्तर पर ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment