जेएमएम में सैकड़ों लोगों की हुई एंट्री, हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जताई आस्था

Shashi Bhushan Kumar

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कार्यालय, रांची में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए लोहरदगा जिले के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय के समक्ष सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों को लोहरदगा जिला अध्यक्ष मोज्जमिल अहमद के नेतृत्व में पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर औपचारिक रूप से झामुमो में शामिल कराया गया।

इस अवसर पर विनोद कुमार पांडेय ने नए सदस्यों को पार्टी की नीति एवं सिद्धांतों की जानकारी दी तथा संगठन को मजबूत बनाने को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन किया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने और राज्य के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से संजय टोप्पो, रॉबर्ट एक्का, आलोक कु. मिंज, जॉर्ज कुजूर, अमन बाड़ा, नीरज खलखो, नीलम तिर्की, रीना कुजूर, संध्या टोप्पो, आयुष सुरील, आर एलिन, रंजीत किंडो, अशोक तिग्गा, हिलारियस एक्का, मो. गुफरान, तौसीफ रजा, नूर मोहम्मद, तौफीक आलम, तबरेज खान, आशीष तिर्की, अरुण टोप्पो समेत अन्य सैकड़ों लोग शामिल रहे।

इस मौके पर लोहरदगा जिले से पार्टी की केंद्रीय सदस्य सह महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राधा तिर्की, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय उरांव, नगर अध्यक्ष आकाश साहू, कुडु प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Digital Head,Live-7, Committed to impactful journalism, Shashi Bhushan Kumar continues to bring meaningful narratives to the public with diligence and passion. Active Journalist since 2012.
Leave a Comment