RANCHI
रांची स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पलामू जिले के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण कराने का कार्यक्रम पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय के समक्ष संपन्न हुआ।

पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में मेदिनीनगर नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष पूनम सिंह सहित अन्य लोगों को पार्टी महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने अंगवस्त्र पहनाकर झामुमो की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया।

इस अवसर पर विनोद कुमार पाण्डेय ने नए सदस्यों को पार्टी की नीति और सिद्धांतों की जानकारी दी तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का मार्गदर्शन किया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और झारखंड के विकास में योगदान देने का संकल्प भी दिलाया।
पार्टी की सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मेदिनीनगर पूनम सिंह, सूर्यांश प्रताप सिंह (पूर्व प्रदेश सचिव, युवा कांग्रेस), आजाद खान, जितेंद्र सिंह, रौनक सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, मो. फिरोज, प्रतीक सिंह, रुद्र कुमार, कृष्ण कांत, इम्तियाज अंसारी, गुड्डू कुमार, रौशन कुमार सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।
इस मौके पर पलामू जिले से पार्टी के केंद्रीय सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष शानू सिद्दीकी, केंद्रीय सदस्य हाजी ललन, रमेश सिंह, अनुराग सिंह, बबलू सिंह, देवानंद भारद्वाज, रिशु अग्रवाल समेत अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

