तकनीकी अड़चन के चलते JTMACC परीक्षा स्थगित, JSSC जल्द घोषित करेगा नई तिथि

Shashi Bhushan Kumar

झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने तकनीकी समस्याओं के कारण झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JTMACC) 2025 को स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा आज 15 फरवरी को रांची के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी थी।

आयोग के अनुसार, रांची स्थित आईक्यूब डिजिटल और उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा प्रस्तावित थी। हालांकि, परीक्षा संचालन से जुड़ी तकनीकी कठिनाइयों के चलते अंतिम समय में इसे टालना पड़ा।

JSSC ने स्पष्ट किया है कि स्थगित परीक्षा की नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित अद्यतन जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और जारी होने वाले नोटिस पर नियमित रूप से नजर रखें।

आयोग ने कहा है कि परीक्षा स्थगित करने का फैसला पूरी तरह तकनीकी कारणों के आधार पर लिया गया है। अभ्यर्थियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है और आगे की सभी जानकारियां समय पर साझा की जाएंगी।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment