आरपीएफ रांची ने दो नाबालिग लड़कियों को “नन्हे फरिश्ते” अभियान में सुरक्षित किया

Shashi Bhushan Kumar

आरपीएफ रांची ने “नन्हे फरिश्ते” अभियान के तहत एक सफल बचाव अभियान को अंजाम दिया। दिनांक 8 जनवरी 2026 को आरपीएफ पोस्ट रांची की एएचटीयू टीम ने डीएनएफटी रांची और सीआईबी रांची के साथ मिलकर रांची रेलवे स्टेशन पर संयुक्त जांच अभियान चलाया।

लगभग शाम 5:30 बजे, प्लेटफार्म संख्या 2 पर दो लड़कियां संदिग्ध अवस्था में अकेली बैठी मिलीं। पूछताछ में उनका नाम आरिति कंडुलना (14 वर्ष) और चुनु कंडुलना (16 वर्ष) बताया गया। दोनों ने कहा कि वे घरेलू काम की तलाश में घर से निकली थीं।

जांच में उनके नाबालिग होने की पुष्टि होने पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी कानूनी औपचारिकताओं के साथ दोनों लड़कियों को चाइल्डलाइन रांची के सुपुर्द कर दिया गया।

इस अभियान में उपनिरीक्षक सोहन लाल, स्टाफ संजय यादव, दिव्या सिंह, पी. पान, एस. पी. टोप्पो और सी. कच्छप का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आरपीएफ रांची लगातार सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ यात्रियों और नाबालिगों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment