LIVE 7 TV /RANCHI
नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गठित गैर-सरकारी एवं गैर-राजनीतिक सामाजिक संस्था हमर अधिकार मंच (हम) की 51 सदस्यीय केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन कर लिया गया है। इस नवगठित समिति में झारखंड के विभिन्न जिलों से सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों को शामिल किया गया है।
संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में दीपेश कुमार निराला (रांची) को चुना गया है, जबकि उमाशंकर सिंह (रांची) को महासचिव और विनोद कुमार बेगवानी (रांची) को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हमर अधिकार मंच का उद्देश्य नागरिकों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। संस्था का मानना है कि संविधान और विभिन्न अधिनियमों में नागरिकों को अनेक अधिकार दिए गए हैं, लेकिन जानकारी के अभाव और प्रक्रियाओं की समझ न होने के कारण आम लोग इन अधिकारों का समुचित लाभ नहीं उठा पाते। मंच का प्रयास है कि लोग अपने अधिकारों को समझें और आवश्यकता पड़ने पर आयोग, फोरम, बोर्ड एवं अन्य क्वासी-ज्यूडिशल संस्थाओं के माध्यम से बिना अधिक खर्च और वकील के भी न्याय प्राप्त कर सकें।
कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
अध्यक्ष
दीपेश कुमार निराला (रांची)
उपाध्यक्ष
रेणुका तिवारी (रांची), प्रिय ब्रत प्रसाद (पलामू), राजकुमार (रांची), मार्शल बारला (खूंटी), पवन कुमार केशरी (गढ़वा), नवल किशोर लाल (रांची), संतोष मृदुला (रांची), मीना कुमारी (रांची), प्रदीप राणा (लोहरदगा)
महासचिव
उमाशंकर सिंह (रांची)
सचिव
अंकित अग्रवाल (रांची), चंद्रदेव कुमार वर्णवाल ‘चन्दु’ (गिरिडीह), सूर्य प्रकाश (धनबाद), शाहिद आलम (रांची), स्वरूप कुमार सेठी (रांची), ओम प्रकाश उपाध्याय (रांची), दिलबीर सिंह (रांची), शकील अख्तर (लोहरदगा), अनुप श्रीवास्तव (पश्चिमी सिंहभूम)
संयुक्त सचिव
पुतुल कुमार सिंह (रामगढ़), मनीष बक्शी (रांची), दिलीप कुमार (रांची), आशीष जयसवाल (रांची), संतोष कुमार कर (खूंटी), दीनबंधु कुमार (रांची), बिरेंद्र नगडुवार (रांची), जूही चौधरी (रांची), अरबिंद कुमार मिश्रा (रांची)
कोषाध्यक्ष
विनोद कुमार बेगवानी (रांची)
कार्यकारिणी सदस्य
सुजीत कुमार पांडेय (रांची), अश्विनी कुमार (रांची), शेखर कुमार (रांची), नीरज कुमार (गढ़वा), गीता एक्का (चतरा), रवींद्र मेहता (रांची), चंद्रकांत कौशल (बोकारो), ऊषा कुमारी (रांची), कामिल टोपनो (लोहरदगा), शेषांक कुमार (रांची), बाबू राम मार्डी (सरायकेला-खरसावां), दिनेश कुमार राय (रांची), सूरज कुमार सिन्हा (सरायकेला-खरसावां), मनोज सिंह (पलामू), राधा देवी (रांची), आदित्य शर्मा (रांची), प्रदीप कुमार कुंडू (खूंटी), दिनेश कुमार ठाकुर (गिरिडीह), खुशबू देवी (रांची), जवाहरलाल महली (सरायकेला-खरसावां), अखिल कुमार (गिरिडीह)
नवगठित केंद्रीय कार्यकारिणी के गठन पर मंच से जुड़े सदस्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पूरी टीम को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह संगठन आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और जागरूकता के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगा।

