LIVE 7 TV/RANCHI
आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह के दौरान विभिन्न वार्डों की कई महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। महिलाओं ने आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर एवं केंद्रीय सचिव विजेता वर्मा के समक्ष पार्टी का दामन थामा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिंहा ने की। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष राकेश सिंह, राकेश रौशन, अनिल गुप्ता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी तैयारी में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी नगर निकाय चुनाव में मातृशक्ति को बेहतर और निर्णायक भागीदारी देगी। प्रत्येक वार्ड में आजसू की महिला इकाई का गठन किया जाएगा। उन्होंने वर्तमान राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावी लाभ के लिए मइया योजना लागू कर महिलाओं को गुमराह किया जा रहा है।
केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि आजसू पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं जागरूक होंगी, तभी राज्य और समाज प्रगति करेगा।
केंद्रीय सचिव विजेता वर्मा ने कहा कि आजसू पार्टी में मातृशक्ति को पूरा सम्मान मिलता है। उन्होंने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर नारीशक्ति को सशक्त बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया।
महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिंहा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर प्रत्येक वार्ड में संगठनात्मक गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं, जिसमें महिला समितियों का गठन भी किया जा रहा है।
आजसू पार्टी में शामिल होने वाली महिलाओं में रीता देवी, लक्ष्मी देवी, नेहा देवी, प्रतिमा कर्मकार, पम्मी देवी, सोनी वर्मा, सुमित्रा वर्मा, कमला साहु, तैतरी साहु, पुष्पा सिंह, अपर्णा, राधा, आरती, सुधा, संजू, दुर्गा, रेखा, मंजू, खुशबू, किरण, रागिनी, पूनम, रीना, रीता, मुन्नी, संध्या, अंजली, श्वेता, अंजिता सहित अन्य महिलाएं शामिल हैं।

