जहरीला कफ सीरप नेटवर्क बेनकाब: झारखंड,UP,गुजरात में एकसाथ छापेमारी

Shashi Bhushan Kumar

देशभर में नकली और खतरनाक कफ सीरप की अवैध बिक्री के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई शुरू की। जांच एजेंसी ने सुबह करीब 7 बजे झारखंड, उत्तर प्रदेश और गुजरात में फैले 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

ED सूत्रों के अनुसार, झारखंड में कफ सीरप की अवैध सप्लाई का बड़ा हिस्सा रांची स्थित शैली ट्रेडर्स के माध्यम से किया जाता था। एजेंसी इसी नेटवर्क की वित्तीय जांच को आगे बढ़ा रही है।

लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर, सहारनपुर, अहमदाबाद और रांची में भी कई ठिकानों पर दबिश दी गई है।

छापेमारी की कार्रवाई उन व्यापारियों पर केंद्रित है जिन पर इस कारोबार से मुनाफाखोरी और संदिग्ध लेनदेन का आरोप है।
जांच के दायरे में शामिल नाम—

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, रांची के शैली ट्रेडर्स के माध्यम से इस जहरीले कफ सीरप का सालाना कारोबार 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का था। कफ सीरप की बिक्री किन राज्यों तक फैली थी और इसका पैसा किन चैनलों से घूम रहा था—ED इसकी पूरी पड़ताल कर रही है।

जांच एजेंसी यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि इस खतरनाक कफ सीरप की सप्लाई चेन कितनी बड़ी है और मुनाफे का पैसा कहां-कहां भेजा जा रहा था।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment